New facts in hindi

Mohammad Ali
0

ये जो दुनिया है कई तरह के रहस्यों से भरी हुई है। दुनिया के कुछ ऐसे रहस्य हैं जो सुलझ गए हैं परंतु आज भी कुछ ऐसे रहस्य है जो केवल रहस्य बने हुए हैं और अनसुलझे हैं।

Earth

इंसान चाहे कितनी भी जानकारी प्राप्त करले लेकिन फिर भी वह काम ही रहती है।  वैज्ञानिक भी तरह तरह के शोध करते रहते हैं और नई नई चीजों के बारे में हमे जानकारी देते हैं। यह ऐसे जानकारी होती है जिन्हे बहुत कम लोग ही जानते है।

हर इंसान यह चाहता है की वह पृथ्वी पर मौजूद सभी रहस्यों का ज्ञान प्राप्त करले लेकिन ऐसा संभव नहीं है । धरती पर आज भी ऐसे रहस्य मौजूद है जिसे आप नही जानते हैं।

इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसी रोचक और कुछ ऐसे फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे है जिसे आप नही जानते है और आपको जानकर बहुत हैरानी होगी , आप भी यह सोचने पर मजबूर हो जाएंगे की हां ऐसा भी कुछ हो सकता है।

दुनिया का सबसे बड़ा जीव ( Largest animal on the earth)

हमारी इस धरती पर बहुत सारे जीव जंतु पाए जाते है किसी का आकार बहुत छोटा होता है परंतु कुछ आकार में बहुत बड़े होते हैं। धरती की तरह ही समुद्र में भी बहुत सारे जलीय जीव और पेड़ पौधे पाए जाते है । लेकिन क्या आप जानते है समुद्र का सबसे बड़ा जीव व्हेल है। 

Whale fish

व्हेल केवल समुद्र की ही नहीं बल्कि यह पूरी धरती पर सबसे बड़ी स्तनपाई जीव है । इसका वजन लगभग 1400 किलो होता है।क्या आप जानते हैं इसके दिल का वजन एक आम इंसान के वजन के बराबर होता है ।इसके दिल  का वजन लगभग 180 किलो होता है।

होवर क्रॉफ्ट , जो पानी और ज़मीन दोनों पर चल सकता है (Hover craft)

होवर क्रॉफ्ट एक ऐसा वाहन है जो ज़मीन पर तो चल ही सकता है साथ ही यह पानी सतह पर भी चल सकता है ।
इसका आविष्कार ब्रिटेन के एक इंजीनियर जिसका नाम क्रिस्टोफर कॉकरेल था ,ने बनाया था। इसकी सबसे ख़ास  बात यह थी की कीचड़ और बर्फीली सतह पर भी आराम से चल सकता था। इसका सबसे ज्यादा प्रयोग दुनिया में आपदा के समय राहत और सेना के निरीक्षण और सेना के सर्वेक्षण में किया जाता था।

Hover craft


दुनिया का सबसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर( world's most popular cartoon character)

दुनिया में जब से टीवी का आविष्कार हुआ तब से लेकर आज तक टीवी पर बहुत से कार्यक्रम दिखाए जाते हैं। यह कार्यक्रम समाचार से लेकर फिल्में था और भी बहुत कुछ  और बच्चो के लिए कार्टून भी दिखाए जाने लगे । लगभग सभी ने बचपन में कोई न कोई कार्टून जरूर देखा होगा । कार्टून बच्चों को बहुत ही ज्यादा पसंद होता है और इस कार्टून में सबका कोई न कोई एक पसंदीदा कैरेक्टर जरूर होता है । मगर बात की जाय पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय कार्टून कैरेक्टर की तो " डोनाल्ड डक " पूरी दुनिया में सबसे लोकप्रिय  कार्टून कैरेक्टर है। क्या आप यह जानते हैं जब दुनियां में कार्टून शुरू हुआ था तब 50 साल तक क्लारेंस नैश ने इस कैरेक्टर के लिए अपनी आवाज दी थी। इन्होंने और भी कई कार्टून में अपनी आवाज़ दी थी। 
Donald duck


स्टैचू ऑफ लिबर्टी ( Statue of Liberty)

स्टैचू ऑफ लिबर्टी के बारे में तो लगभग सभी जानते ही होंगे लेकिन क्या आप जानते हैं स्टैचू ऑफ लिबर्टी 151 फुट लंबी है और यह मूर्ति तांबे की बनी हुई है।

Statue of Liberty

इसकी चौकी और आधारशिला को मिलाकर यह लगभग 305 फुट ऊंची है । क्या आप जानते है इसके ताज तक पहुंचने के लिए 354 घुमावदार सीढ़िया चढ़नी पड़ती है। जब अमेरिका और फ्रांस के बीच मतभेद पैदा हो गया था तब फ्रांस ने दोस्ती की निशानी के तौर पर यह मूर्ति सन 1886 में अमेरिका को दिया था ।

बुर्ज खलीफा  ( Burj Khalifa)

बुर्ज खलीफा जितना सुंदर दिखता है यह उतना ही बड़ा है।

Burj Khalifa

क्या आप जानते है बुर्ज खलीफा लंबाई में इतना बड़ा है की अगर आप 95 किलोमीटर दूर भी है । तब भी यह दिखाई देगा इसकी चोटी से पड़ोसी देश ईरान भी दिखाई देता है।


Conclusion___
           
              इस पोस्ट के माध्यम से मै आपको धरती के कुछ रोचक बातो के बारे में जानकारी देना चाहता था और और कुछ फैक्ट्स के बारे में भी बताना  चाहता था । मुझे आशा है की मेरा ये पोस्ट आपको जरूर अच्छा लगा होगा ।  आप सभी का बहुत बहुत धन्यवाद जो आप मेरी इस पोस्ट पर आए और और कीमती समय निकालकर इसे पढ़ा ।    धन्यवाद।    


Tags

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
Post a Comment (0)
Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !